हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
15 मई से 15 जून तक विभिन्न प्रशिक्षण में प्राचार्य एवम शिक्षको को प्रशिक्षित किया जा रहा हे । आनंद शर्मा डीईओ ने बताया कि आगामी सत्र 16 जून से प्रारंभ हो रहा है, इसके पूर्व उन्मुखीकरण पूरा हो जाएगा एवम समस्त अमला अध्ययन अध्यापन का कार्य मनोयोग से कर पावेगा।
एडीपीसी गिरीश तिवारी अनुसार प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए कहा की समस्त 205 प्राचार्यो को राज्य से प्रशिक्षित 4 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशासनिक, वित्तीय, अकादमिक प्रशिक्षण चार दिन का दिया जिसकी दूसरी बेच 9 जून को पूर्ण होगी । इस प्रशिक्षण में शिक्षा के सभी कार्यों से संबंधित स्टाफ द्वारा भी लाइन ऑफ एक्शन बताया जा रहा हे ।
गत दिवस में सभी प्राचार्यों एवम् प्रत्येक विद्यालय से 1 शिक्षक का सीसीएलई का प्रशिक्षण भी हुआ जिसे राज्य से प्रशिक्षित 12 मास्टर ट्रेनर ने चार दिन का प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास की गतिविधि करवा कर दिया ।

शिक्षको का जीवन कोशल प्रशिक्षण चार मास्टर ट्रेनर दे रहे है जिसमे उज्जवल मॉड्यूल पर चर्चा की जा रही हैं ।
आगामी दिवस में हिंदी , गणित, अंग्रेजी के शिक्षको का ब्रिजकोर्स प्रशिक्षण कक्षा 9 के लिए एवम प्रयोगशाला शिक्षको का प्रशिक्षण भी किया जाएगा ।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी को निर्देशित किया की वे 10 जून से जब सभी शिक्षक स्कूल में आयेंगे तब से 15 जून तक सभी शेष शिक्षको को सीसीएलई, उमंग, ब्रिजकोर्स आदि में प्रशिक्षित करेंगे वही प्राचार्य प्रशासनिक, अकादमिक, वित्तीय मुद्दो पर चर्चा करेंगे ।
इस तरह 16 जून प्रवेश उत्सव के पूर्व हमारा सारा अमला पूर्ण रूप से नए सत्र की नई पारी के लिए तैयार होगा ।
एडीपीसी तिवारी ने बताया समस्त प्रशिक्षण के बाद प्राचार्य समीक्षा बैठक 17 जून को आयोजित होगी जिसमे प्रशिक्षण फीडबैक , आगामी सत्र की कार्ययोजना, बोर्ड परीक्षा 2023 के परीक्षा फल की समीक्षा होगी ।