Let’s travel together.

बुरा समय आने से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत ना करें नजरअंदाज रहें सचेत

106

आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र राजनीति और कूटनीति में पारंगत कहा जाता है। उन्होंने अपनी नीति शास्त्र के माध्यम से मानव जीवन के कई अहम पहलुओं को लेकर बातें व नीतियां बनाई हैं। इन नीतियों का पालन करने से समाज व परिवार में सरलता से जीवन यापन किया जा सकता है। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से एक विचार में उन्होंने बताया है कि कैसे व्यक्ति के बुरे समय के आने से पहले उसे अपने घर में 5 संकेत नजर आ जाते हैं।

जी हां, आचार्य चाणक्य ने अपने द्वारा दिये गए विचारों में यह भी बताया है कि जब भी किसी व्यक्ति पर आर्थिक संकट आने वाला होता है तो उसे संकेत मिल जाते हैं, इसलिए व्यक्ति को अपने आसपास घटने वाली कुछ घटनाओं पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है, जिससे बुरा वक्‍त आने का संकेत मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो संकेत

1. तुलसी का पौधे सूखना

तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-शांति रहती है, वहीं अगर यह पौधा सूख जाता है तो आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि काफी देखरेख के बाद भी तुलसी का पौधा सूख जाता है तो ये भविष्य में आने वाली आर्थिक संकट का संकेत हो सकता है।

2. घर में कलेश होना

अगर आपके घर में अचानक क्लेश बढ़ गया है और बिना वजह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा है तो ये सब आने वाले आर्थिक संकटों की तरफ इशारा करता है। हालांकि गृह क्लेश वास्तु दोष व ग्रहों के दोषों के कारणों से भी होता है।

3. शीशे का टूटना

घर में शीशे का बार-बार टूटना दरिद्रता व धन हानि का संकेत देता है। इसलिए अपने आसपास इस बात का ख्याल रखें और सचेत रहें।

4. घर में पूजा पाठ न होना

अगर घर में पूजा-पाठ ना हो या फिर मन ना लग रहा हो तो ऐसे में आपको सुख-समृद्धि में कमी दर्शाता है। चाणक्य कहते हैं कि ये संकेत आने वाले आर्थिक संकट को दर्शाता है। क्योंकि जहां पूजा-पाठ नहीं होता वहां सुख-समृद्धि नहीं होती है।

5. बड़े-बुजुर्गों का तिरस्कार करना

हमेशा घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि बड़े-बुजुर्ग हमें आशीर्वाद देते हैं और अगर उनका सम्मान न किया जाए तो वे दुखी होंगे और बड़े बुजुर्गों के साथ इस तरह व्यवहार करने वाले लोग जीवन में कभी भी खुश नहीं रहता है। ये भी आर्थिक संकट का एक संकेत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811