Let’s travel together.

रेल हादसे के चलते 90 ट्रेनें रद्द, 46 का बदला रास्ता…देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

206

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के बाद करीब 90 ट्रेन को रद्द किया गया है जबकि 46 ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही 11 ट्रेन को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है। हादसे के कारण प्रभावित ज्यादातर ट्रेन दक्षिण और दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन की हैं।

शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे में अभी तक 288 यात्रियों की मौत होने की सूचना है। भारतीय रेल के दो जोन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे ने चेन्नई-हावड़ा मेल, दरभंगा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस और तीन जून को चलने वाली कामख्या-एलटीटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। रेलवे ने चार जून को चलने वाली पटना-पुरी विशेष ट्रेन भी रद्द कर दी है।

ये ट्रेनें की गईं रद्द

  •  दक्षिण रेलवे ने 3 जून की रात 11 बजे मंगलोर से रवाना होने वाली मंगलोर-संतरागाछी विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 4 जून को चेन्नई से सुबह सात बजे रवाना होने वाली डॉक्टर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस
  • 4 जून को चेन्नई से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होने वाली डॉक्टर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – संतरागाछी एसी सुपरफास्ट ट्रेन को भी रद्द कर दिया है। , दक्षिण रेलवे ने रंगपाड़ा उत्तर – इरोड सुपरफास्ट विशेष ट्रेन रद्द की
  • 6 जून को गुवाहाटी से सुबह 6बजकर 20 मिनट पर रवाना होने वाली गुवाहाटी – श्री एम. विश्वेश्वरैय्या बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस,
  • 7 जून को कामख्या से दोपहर 2 बजे रवाना होने वाली कामख्या – श्री एम. विश्वेश्वरैय्या बेंगलुरु एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया है। रेलवे ने 11 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले रोकने का निर्णय लिया है।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने हादसे से प्रभावित यात्रियों के रिश्तेदारों को मौके तक ले जाने के लिए 3  जून को अपराह्न चार बजे हावड़ा से बालासोर तक एक विशेष मेमू (एमईएमयू) ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन संतरागाछी, उलूबेरिया, बागनान, मछेड़ा, पानस्कुरा, बालिचाक, खड़गपुर, हिजली, बेल्दा और जलेश्वर में रूकेगी। दक्षिण रेलवे भी हादसे से प्रभावित लोगों के परिजनों/रिश्तेदारों के लिए चेन्नई से भद्रक तक विशेष ट्रेन चला रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811