Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये जादुई चीज आसमान की बुलंदियों पर पहुंच जाएगा करियर

17

 वास्तु शास्त्र में बताई गई छोटी-छोटी चीजों का पालन करने से व्यक्ति का जीवन आसान हो जाता है। आजकल हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे और उसे भागदौड़ भरे इस जीवन में तरक्की मिलती रहे। लेकिन कई बार लोग कड़ी मेहनत के बावजूद पिछड़ते चले जाते हैं और उनके करियर में कुछ ना कुछ बाधा आ जाती है। तो अगर आप भी अपने करियर में आ रही अड़चनों से परेशान हैं तो वास्तु शास्त्र के कुछ आसान से उपायों को अपनाकर आप तरक्की के मार्ग खोल सकते हैं।

दरअसल, वास्तु शास्त्र में करियर और बिजनेस में सफलता पाने के लिए कुछ उपाय और कुछ नियमों के बारे में बताया है। इन नियमों के अनुसार ऐसी कई शुभ चीजें हैं जिन्हें ऑफिस डेस्क पर रखने से सफलता व तरक्की के रास्ते में आ रही अड़चन दूर होती है और रास्ता आसान हो जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में…

डेस्क पर रखें बंबू ट्री

वास्तुशास्त्र के अनुसार अपनी ऑफिस डेस्क पर बंबू ट्री रखना बहुत शुभ होता है। यह ये लक को अट्रैक्ट करता है, इसे अपने आसपास रखने से मन में शांति व पॉजिटिविटी आती है। माना जाता है कि बंबू ट्री को रखने से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

क्रिस्टल से बने आइटम रखें

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अपने ऑफिस डेस्क पर क्रिस्टल से बनी चीजों को रखना बहुत शुभकारी रहता है। क्रिस्टल से बनी चीजें अपने पास रखने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके रुके हुए काम बनने लगते हैं।

गोल्डन सिक्कों वाला जहाज

वास्तुशास्त्र के अनुसार गोल्डन सिक्कों से भरे जहाज का बहुत महत्व होता है। माना जाता है कि इसकी मौजूदगी से बिजनेस बढ़ता है और कॅरियर में भी बहुत तेजी से रफ्तार आती है। तो इसलिए अगर आप अपना करियर तेजी से बढ़ता देखना व आसमान की बुलंदियों पर देखना चाहते हैं तो ऑफिस डेस्क पर गोल्डन सिक्कों वाले जहाज को जरूर रखें।

ऑफिस में रखें इन बातों का ख्याल

– वास्तुशास्त्र के अनुसार, जब भी आप अपनी डेस्क पर बैठें तो उस स्थान को साफ-सुथरा करके ही बैठें। इसके साथ ही अव्यवस्थित और बिखरा डेस्क बिलकुल भी ना रखें, क्योंकि ये आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं और आपकी तरक्की में बाधा भी बन सकते हैं।

– इसके साथ ही जब भी कभी आप ऑफिस में अपने बैठने के लिए जगह चुने तो उत्तर पश्चिम की दिशा में बैठें। इसके साथ ही अगर दिशा ना चुन पाएं तो कम से कम ऐसी जगह का चुनाव करें जहां भरपूर सन लाइट आती हों।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811