Let’s travel together.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य संपादन पर एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को किया सम्मानित

0 666

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में एसडीएम को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर मेें कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यहां पर कलेक्टर अरविंद कुमार दुवे भी मौजूद रहे। इस दौरान शासकीय कार्यो का उत्कृष्ट संपादन करने पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी के द्वारा एसडीएम संघमित्रा बौद्व को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान केे प्रति उत्तर में एसडीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर लोगों की यह धारणा है कि जो महिला आर्थिक रूप से सशक्त है वह ही पूर्णत: सशक्त है । यह सत्य नहीं है। सही मायनों में महिला तब ही पूर्णत: सशक्त होगी जब वह अपने स्वयं केए अपने परिवार के और कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हो। महिलाए आलोचनाओं को नजर अंदाज कर अपने निर्णय पर अडिग रह कर कर्तव्य का निर्वाहन करे। कार्यक्रम में जिले भर की एक सौ से अधिक महिलाओं को भी बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811