Let’s travel together.

मेन लाइन में अवैध कनेक्शन को लेकर दिया ज्ञापन

0 239

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सुनील मालवीय ने मंडीदीप नगर पालिका सी एम ओ सुधीर उपाध्याय के नाम ज्ञापन दिया है ज्ञापन में जानकारी देते हुए बताया की मंडीदीप में पानी की परेशानी है लेकिन नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारी थोड़े से पैसे कमाने के लिए पानी के टैंकर चलाने पढ़ रहे हैं अगर मंडीदीप के वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 8 तक में मेंन लाइन में कनेक्शन कट जाते हैं तो मंडीदीप में पानी की समस्या कभी नहीं आ सकती है मंडीदीप नगर पालिका के पास 10 से 15 टैंकर हैं उन्हें ना चला कर प्राइवेट टैंकर चला रही है इससे राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है परंतु जनता का पैसा भी बर्बाद किया जा रहा है और ठेकेदार को फायदा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से कार्य किया जा रहा है।पूर्व में भी मंडीदीप नगर पालिका अवेध कनेक्शन काटने का अभियान चला चुकी है पर इसे बंद कर दिया गया था।

आपको बता दें कि मंडीदीप नगर पालिका में राजनीतिक रसूख रखने वाले जनप्रतिनिधि के घर पर मेन लाइनों में से कनेक्शन दिए गए हैं पूर्व में मंडीदीप नगर पालिका द्वारा अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन काटने का अभियान भी चलाया गया था पर राजनीतिक रसूख रखने वाले नेताओं के यहां कनेक्शन कटने का डर के कारण इस अभियान को बंद कर दिया गया था अब देखना है कि एक बार फिर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि द्वारा अवैध नल कनेक्शन काटने को लेकर ज्ञापन दिया है अब नगरपालिका क्या कार्रवाई करती है

इनका कहना है

मंडीदीप नगर पालिका में मेन लाइन में बहुत सारे अवैध कनेक्शन है जिसके कारण रह वासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है वही नगर पालिका के पास टैंकर हैं पर नगरपालिका प्राइवेट टैंकर लगाकर जनता के पैसे की बर्बादी कर रही है

सुनील मालवीय पूर्व पार्षद प्रतिनिधि

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811