Let’s travel together.
nagar parisad bareli

तुला सहित इन 3 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं कुबेर देवता मिलती है अथाह धन-दौलत

21

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं और इन राशियों के अपने-अपने अलग गुण स्वभाव होते हैं। हर जातक की अलग राशि होती है और उसकी राशि के अनुरूप ही उसका व्यवहार व जीवन काल निर्भर करता है। कुछ राशियों के जातक बहुत लकी व धनवान होते हैं तो कुछ को धन कमाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आपको बता दें कि जिन जातकों को आसानी से धन प्राप्त हो जाता है, दरअसल उन पर कुबेर देवता की असीम कृपा होती है।

जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में कुछ खास राशियां ऐसी हैं जिन पर धन के देवता कुबेर हमेशा प्रसन्न रहते हैं। इनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं आती और आसानी से इन्हें धन प्राप्त हो जाता है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं इनमें शामिल

वृषभ राशि

जिन राशियों पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा है उनमें वृषभ राशि वाले शामिल हैं। वृषभ राशि के जातक कुबेर देव की कृपा से समस्त भौतिक सुखों को प्राप्त करने में सफलता पाते हैं। इसके साथ ही इनके पास धन की कभी कमी नहीं रहती। बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और शुक्र देव को भौतिक सुख-सुविधा, यश, ऐश्वर्य आदि के कारक ग्रह माना जाता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर कुबेर देवता की असीम कृपा होती है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातकों के पास धन की कभी आवक कम नहीं होती है। साथ ही इनमें काम को करने की इच्छा शक्ति बहुत प्रबल होती है। साथ ही इस राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए इन्हें सांसारिक सुख पूर्ण रूप से मिलते हैं। यदि इस राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र शुभ स्थान पर हो तो ये मालामाल हो जाते हैं।

कर्क राशि

ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि पर हमेशा कुबेर देव मेहरबान रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोग अपनी बुद्धिमानी, मेहनत से धन कमाई में सफल होते हैं। इसलिए ये अपने जीवन में आर्थिक रूप से सबल होते हैं और अपनी मेहनत पर करियर में काफी अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को कुबेर देव की कृपा प्राप्त है, इसलिए इन लोगों को कभी भी किसी के सामने धन के लिए किसी का मोहताज नहीं होता पड़ता है। इस राशि जातक अपने काम को लेकर काफी जुनूनी होते हैं। ये अपनी कर्मठता के कारण परिस्थितियों को अपने अनुकूल करने में सफल होते हैं।

कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए सोने, चांदी या पंचलोहा में से किसी एक धातु में कुबेर यंत्र को बनवाएं। यदी आप बनवाना नहीं चाहते हैं तो बाजार से कुबेर यंत्र लाकर विधिवत उसकी स्थापना करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811