मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव ग्राम अंबाडी में कृषि भूमि के लिए डाली गई केवल घर की दीवार से मात्र 1 फुट की दूरी से निकल रही है किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है ग्राम अंबाडी निवासी गोविंद सिंह ने बताया है कि गणेश चौक अंबाडी के पास मेरा मकान है मकान के पास ही कृषि भूमि के लिए डाली गई बिजली केबिल निकली है उस केवल में जगह जगह कट लगे हुए हैं जब हवा चलती है तो बिजली केवल मेरे घर की दीवार को छूने लगती है 1 साल पहले मेरी गाय भी इन बिजली के तारों के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई थी मैंने कई बार बिजली कर्मचारियों से कहा है कि इन बिजली की केबल को ऊंचा कर दो नहीं तो कोई दिन बड़ा हादसा हो सकता है बार-बार कहने के बावजूद भी बिजली केवल को ऊंचा नहीं किया गया है बिजली केवल के नीचे मेरे बच्चे दिनभर खेलते रहते हैं अगर किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तो उसके जिम्मेदार कौन होगा
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861