Let’s travel together.

खतरे से खाली नहीं स्तूप चौराहा पार करना,हमेशा बना रहता अनहोनी का डर

0 108

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन
सांची से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग ने नागरिकों सहित पर्यटकों के सामने सड़क पार करने मुसीबत खड़ी कर रखी है जिससे हमेशा सड़क पार करने लोगों को लंबे समय तक वाहनों के ठहरने का इंतजार करना पड़ता है बावजूद इसके लोगों की जान जोखिम में बनी रहती है ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व ऐतिहासिक स्थल पर विकास सहित सुरक्षा के बड़े बड़े दावे किसी से छिपे नहीं है । इस स्थल पर विकास मात्र चर्चाओं में सिमट कर रह गया तो इस स्थल पर नागरिकों सहित बड़ी संख्या में पर्यटकों की सुरक्षा की बात भी यदा-कदा सुनने मिल जाती है परन्तु वास्तविकता इससे कोसों दूर दिखाई देती है इस स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग निकाला

गया है इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी दूरी सहित कम दूरी के छोटे बड़े वाहनों की भाग-दौड़ चौबीस घंटे सुचारू बनी रहती है इस स्थल पर बेधड़क वाहन चालकों की अंधी रफ्तार से आये दिन छोटे बड़े हादसे देखने सुनने को मिल जाते हैं इन हादसों में अनेक लोग या तो अपनी जान गंवा बैठते हैं या गंभीर घायल अवस्था में जिंदगी मौत के बीच लडाई लड़ते देखे जाते हैं परन्तु इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं कोई न तो सुरक्षा के कहीं कोई संकेत बोर्ड ही लगाये जा सके न ही सांकेतिक सुरक्षा के उपाय ही किये जा सके हैं यहां तक कि नागरिकों सहित पर्यटकों को सड़क पार करने काफी लंबे समय तक वाहनों के ठहरने का इंतजार करना पड़ता है अथवा अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन चालकों को अपने हाथों से ठहरने के संकेत दिए जाकर सड़क पार करने की हिम्मत जुटानी पड़ती है इनमें पुरुष महिला बच्चे सहित बुजुर्ग शामिल रहते हैं तब कहीं जाकर बामुश्किल सड़क पार हो पाती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव मार्ग पर ओवरब्रिज मे पडे गड्ढे निकले सरिया,जिम्मेदार बेखबर      |     गाजियाबाद गर्ल्स सुसाइड केस भावी समाज की डरावनी झलक है..अजय बोकिल     |     खेल मैदान बना जोश-जुनून का केंद्र: क्रिकेट मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच     |     विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह- विधायक अनुज शर्मा     |     महात्मा गांधीजी अमर रहेंगे मनरेगा से रोजगार की गारंटी लेकर रहेंगे     |     गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811