Let’s travel together.

एक जून को मनाये जाने वाले”भोपाल गौरव”दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंने की  प्रभारी मंत्री ने भोपाल वासियों से कीअपील

0 111

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी आमजन के लिए नि:शुल्क प्रवेश रहेगा

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

जिले के प्रभारी एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भोपाल जिले के नागरिकों से अपील की है कि 1 जून को गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरूवार को शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी भोपालवासियो से शामिल होंने की अपील की है। कार्यक्रम में आने के लिए आमजन को किसी प्रकार के पास या आमंत्रण पत्र की आवश्यकता नहीं है। सभी का मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में स्वागत है। भोपाल को स्वतंत्रता 1 जून 1949 को मिली थी इसी के उपलक्ष्य में भोपाल जिले का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। मंत्री सिंह ने कहा कि भोपाल को स्वच्छता के क्षेत्र में नम्बर -1 लाने के लिए दिन-रात सफाई कर्मचारी काम करने वालों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मान करेंगे। इसके साथ ही सभी भोपालवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाकाल संस्तुति, हँसी के फव्वारे, भोपाल की गौरव यात्रा पर लेजर-शो, मनोज मुंतशिर “शुक्ला” द्वारा भोपाल की कहानी, उनकी जुबानी और श्रेया घोषाल नाइट होगी। इसके बाद आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811