Let’s travel together.

कार्यकर्ताओं का विश्वास नहीं जीत पा रहे, जनता का भरोसा कैसे अर्जित करेंगे कमलनाथ : पंकज चतुर्वेदी

0 76

 

भोपाल। कांग्रेस के डिंडौरी जिले के पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र शुक्ला द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर डराने- धमकाने और व्याभिचार के मामले में फंसाने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने इसे लेकर गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा से मदद की गुहार भी लगायी है। भले ही राहुल गांधी कुछ भी कहते रहें, किसी से न डरने की ताकीद करते रहें, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कहते हैं कि ’कांग्रेस में मुझसे तो डरकर ही रहना पड़ेगा’। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि यह बड़े शर्म का विषय है कि डिंडौरी के कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गृहमंत्री से गुहार लगायें। उनका कहना है कि मुझे और मेरे परिवार को कमलनाथ और उनकी टीम से खतरा है। यहां तक कि उनका परिवार गृहमंत्री से मिलने भोपाल भी आया है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि यदि कमलनाथ की पार्टी का विषय थाने में जाए, आपके पूर्व जिलाध्यक्ष मदद के लिए गृह मंत्री जी के पास जाएं और खुद की सुरक्षा की गुहार लगाएं, तो इससे समझ में आता है कि आप पार्टी कार्यकर्ताओं में कितने लोकप्रिय हैं और आपके संगठन की अंदरूनी स्थिति क्या है। उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जो कमलनाथ अपने कार्यकर्ताओं का विश्वास अर्जित नहीं कर सकते, वह प्रदेश की जनता का भरोसा कैसे अर्जित करेंगे।
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि इससे पहले जब विदिशा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष कमल सिलाकारी, अलीराजपुर के केसर सिंह डावर ने कमलनाथ का विरोध किया, तो उन्हें जिस बेइज्जती से हटाया गया, वह सभी ने देखा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कमलनाथ जी क्या किसी संगठन का मुखिया ऐसा होना चाहिए, जिससे कोई कार्यकर्ता भाई अपनी, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए चिंतित हो। वह अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस थाने जाए और गृहमंत्री से मदद मांगे। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि अगर कमलनाथ ऐसी ही राजनीति करते हैं, तो इस घटिया राजनीति पर उन्हें शर्म आनी चाहिए।

न्यूज सोर्स-आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811