यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
नगर एवं क्षेत्र के आस पास की क्षेत्रिय समस्याओ को लेकर म.प्र.के केन्द्रिय कृषिमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भाजपा के नेता ठा.हरनाम सिंह ने दिल्ली जाकर भेंट की।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं छात्र राजनीति के नेता शा.महावि.बरेली के पूर्व अध्यक्ष ठा.हरनाम सिंह अपने साथियो ठा.राजेन्द्र सिंह ,अनवार मंसूरी के साथ केन्द्रिय कृषिमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के दिल्ली निवास पर पहुंचे ओर उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र की राजनीतिक एवं जन समस्याओ से अवगत कराते हुये नगर की समस्याये बर्षो से जन अपेक्षा रेलवे लाईन,बरेली को जिला बनाने सड़क,किसानो आदि की मूलभूत ज्वलन्त आवश्यकताओ को लेकर वातचीत की।
आने वाले नवम्वर माह मे प्रजातान्त्रिक मूल्यो पर राजनैतिक दलो के नेताओ का अपना अपना बजन दिखाई देने लगा है,आपको वता दे छात्र राजनीति के परिपक्व नेता ठा.हरनाम सिंह किसी परिचय के मोहताज नही रहे गंभीर स्वभाव के मिलनसार ओर सबकी सेवा मे समर्पित सरल व्यक्तित्व के धनी नगर एवं क्षेत्र मे आम जन से लेकर सामाजिक,राजनैतिक सभी क्षेत्रो मे विशेष भूमिका निभाते रहे है।
जन भावनाओ को देखा जाये तो क्षेत्र को ऐसे लगनशील,प्रभावशील,मिलनसार,गरीबो के हित साधक दलगत राजनीति से हटकर ही नेतृत्व की आवश्यकता है।