Let’s travel together.

गले पर चाकू रखा, बाल पकड़कर जंगल ले गया:रायसेन में युवक ने चाकू से गोदकर युवती की बेरहमी से की हत्या

0 145

 

कृष्ण कांत सोनी

रायसेन के देवनगर के पाठाखेड़ा गांव में रविवार को एक युवक ने युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या करने वाले युवक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

देवनगर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि पाठाखेड़ा गांव में सुषमा आदिवासी पुत्री स्व. सरवन आदिवासी अपनी चचेरी बहन और ननद के साथ शौच करने के लिए गांव में खेत की तरफ गई थी। जब वह वापस अपने घर लौट रही थी, तभी एक युवक ने सुषमा के गले पर चाकू रखकर हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। सुषमा को बाल पकड़कर करीब 500-600 मीटर अंदर जंगल तरफ खेत में ले गया, जहां चाकू से उसको गले व हाथों में कई बार किए है। युवती के साथ शौच के लिए गई बहन और ननद ने बचाने का प्रयास किया तो युवक ने उन्हें चाकू से डराकर भगा दिया।

उक्त बच्चे दौड़कर घर पहुंचे और पूरी बात परिजनों को बताई। जब युवती का भाई और गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक सुषमा पर चाकू से घायल करने के बाद भाग गया। युवती को परिजन घायल हालत में देवनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811