Let’s travel together.

शंकर पार्वती विवाहोत्सव मना धूमधाम से, शिवजी की निकली बारात

0 550

-द्वारे द्वारे आरती उतारकर, पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत सत्कार

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

गहोई वैश्य महिला मण्डल शिवपुरी ने शिव विवाहोत्सव चौरासी क्षैत्र महिला सभा अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे के आतिथ्य मे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सुनीता अशोक कनकने अध्यक्ष महिला मण्डल के निवास कलारबाग कमलागंज शिवपुरी मे सभी महिलाओं की उपस्थिति मे उत्साह पूर्वक माहौल मे भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया।
हल्दी, मेंहदी की रस्मों के साथ धार्मिक भजनों और ढोल नगाड़ों की धुनों की गूंज मे भगवान भोलेनाथ नंदी पर बिराजमान होकर डमरू बजाते हुए, बारात मे चल रहे शिवजी के गणों की उछल कूंद ,और महिलाओं का धार्मिक भजनों के साथ झूमते गाते डांस लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहा। भगवान भोलेनाथ की बारात का द्वारे द्वारे आरती उतारकर, पुष्प बर्षा कर स्वागत किया।
जयमाला के साथ माता पार्वती भोलेनाथकी सुंदर झाकी के दर्शन कर महिलाओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया कार्यक्रम के अंत मे भगवान शंकर पार्वती की सुंदर झाकी की महिलाओं ने आरती उतारकर ,प्रसादभण्डारे को ग्रहण किया, सभी बाराती महिलापदाधिकारियो को अध्यक्ष महिला मण्डलसुनीता अशोक कनकने ने विदाई देकर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे शामिल महिलाओं मे चौरासी क्षैत्र महिला सभा अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे, तरूणा नीखरा,अनीता सेठ, नीलम गेडा, सुधासेठ, रेखा कंदेले,सुधाबेडर , निधि बडकुल, श्रद्धानिगोती,डोली कनकने, मंगलासेठ,रैनूबरया, रामदेवी बडकुल, रानी अमर,मंजू सोनी, सीमा बडेरिया, सुमन बरसैया,शोभा सेठ, गीता मोर,कल्पना बिलैया, रश्मि बागर, प्रीति पहारिया, आराधना बिलैया सहित महिला मण्डल पदाधिकारी शामिल रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811