Let’s travel together.

खूनी सड़क पर मौत से भड़के ग्रामीण सर्विस रोड किया जाम  

0 123

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

बेतरतीब ढंग से बनी सिक्स लाइन की सर्विस रोड पर आज फिर एक महिला की हादसे में दर्दनाक मौत से ग्रामीण भड़क उठे और सर्विस रोड को जाम कर दिया है.चार दिन पहले भी सांकरा धनेली में 3 की मौत हो चुकी है।अंडरब्रिज विहीन ओधोगिक क्षेत्र से गुजरी सिक्स लाइन एवं संकीर्ण सर्विस रोड उस पर भी अवैध पार्किंग आये दिन हादसों को जन्म दे रही है.बेतरतीब ढंग से बनी सड़क की खून की प्यास बुझने का नाम नहीं ले रही है करीब साढ़े नो बजे सांकरा चोक में एक दुपहिया को हाइवा ने रौंद दिया जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणो ने सर्विस रोड को जाम कर दिया है.सप्ताह भर के भीतर ही यहां 4 लोगो की दर्दनाक मौत की घटना हुई है ।

ग्रामीणो का कहना है कि एनएचएआई की मनमानी से यह सड़क खूनी सड़क बनी है पखबाड़े भर पहले मुरेठी की महिला सरपंच की भी इसी मार्ग पर हादसे में मौत हुई थी.ग्रामीण सांकरा में अंडरब्रिज एवं सिक्स लाइन पर दोनो तरफ से चढ़ने उतरने मार्ग बनाने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं लेकिन शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, गैरतगंज व देवनगर में तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन     |     किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था शुरू     |     रामनवमी पर बैंक बंद, इसके बाद लगातार तीन दिन की छुट्टी     |     सांची के किन्नर समाज ने श्री रामनवमी भव्य शोभायात्रा समिति को प्रदान किए 13 हजार रुपए का सहयोग     |     ‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811