Let’s travel together.

बालिकाओं को आत्म सुरक्षा और कानूनी ज्ञान का प्रशिक्षण देने शिविर आयोजित होंगे

0 109

सृजन सुरक्षा समूह का भोपाल के छोला क्षेत्र में 90 बालिकाओं के साथ हुआ उदघाटन

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा और आत्म विश्वास के लिये प्रारम्भ की गई सृजन योजना के चौथे चरण में छोला मंदिर क्षेत्र मे सृजन समूह प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। सामुदायिक पुलिस योजना का अंतर्गत पुलिस स्थानीय बस्तियों मे समाजिक संगठनो के सहयोग से बालिकाओं को आत्म रक्षा और कानूनी ज्ञान तथा आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करते हुए और उन्हे केरियर गाइडेंस भी देती है, कि वे आत्म निर्भर बन सके। ऐसा ही एक शिविर चोपड़ा क्षेत्र मे छोला मंदिर थाने के द्वारा और आरम्भ समाजिक संस्था के सहयोग से प्रारम्भ किया गया।
कार्यक्रम में डी सी पी हेडक्वार्टर विनीत कपूर, एडिशनल डीसीपी जोन 4 महावीर सिंह मुजाल्दे, ए सी पी ऋचा जैन, प्रभारी सरस्वती तिवारी व टीम, आरम्भ से अर्चना सहाय व टीम , बचपन से सुनील गवंडे एवं लक्ष्मी कुशवाहा तथा कुल 90 किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया जो कि निरंतर 15 दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल रहेंगी।
डी सी पी विनीत कपूर ने सम्बोधन में किशोरी बालिकाओं को सृजन कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया, साथ ही पुलिस विभाग द्वारा बाल व महिला संरक्षण हेतु चलाई जा रही विभिन्नं योजनाओं जैसे पुलिस दीदी, सृजन, सहयोग के विषय में बताया गया।
ए सी पी ऋचा जैन एवं आरम्भ संस्था से अर्चना सहाय द्वारा किशोरी बालिकाओ को उक्त प्रशिक्षण के लिये प्रोत्साहित किया एवं पुलिस से जुड़ने की बात कही। साथ ही बालिकाओं का सशक्तिकरण क्यों आवश्यक है विषय पर बात रखी गई। सृजन कार्यक्रम की प्रशिक्षक टीम के सूबेदार रितुराज एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को 15 दिन में की जाने वाली गतिविधियों व सत्रों से अवगत कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811