Let’s travel together.
nagar parisad bareli

फ्लाइट व सुविधाएं बढ़ीं तो भोपाल से उड़ान भरने वालों का चार वर्ष पुराना रिकार्ड टूटा

16

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर दूसरे शहरों से आने वाली फ्लाइट की संख्या और सुविधाएं बढ़ी तो यहां से उड़ान भरने वालो का चार वर्ष पुराना रिकार्ड टूट गया है। कोरोना काल से पहले भोपाल से प्रतिदिन औसत चार हजार यात्री सफर कर रहे थे। 2019 में एक दिन में सर्वाधिक 4070 यात्रियों ने उड़ान भरी थी। यह रिकार्ड 20 मई 2023 को टूट गया है। इस दिन भोपाल से 4,159 यात्रियों ने अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरी। हाल ही में भोपाल से जयपुर, उदयपुर एवं अहमदाबाद जैसे शहरों की उड़ानें शुरू हुई है। रायपुर उड़ान को सप्ताह में तीन दिन से बढ़ाकर सात दिन किया गया है।

एटीआर की जगह बोइंग, एयर बस

एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों का उत्साह देखकर छोटे एटीआर विमान की जगह अब बोइंग एवं एयर बस स्तर के विमान संचालित करने लगी हैं। एयर इंडिया के तीनों विमान एयर बस स्तर के हैं। इनकी यात्री क्षमता 200 तक है। एटीआर विमान में मात्र 72 यात्री ही सवार हो सकते हैं। इंडिगो भी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद आदि रूट पर बोइंग विमान संचालित कर रही है। इनकी क्षमता 180 यात्रियों की है।

मध्यम वर्ग भी करने लगा विमान से यात्रा

एक समय था जब कारपोरेट एवं धनाढ्य परिवार ही विमान से सफर करते थे। अब स्थिति बदल गई है। अब मध्यम वर्ग भी साल में एक बार विमान से सफर करने का सपना पूरा कर रहा है। यही कारण है किडोमेस्टिक रूट पर यात्री लगातार बढ़ रहे हैं। भोपाल को पिछले कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में देश में दूसरा स्थान मिला था। यह सर्वे बताता है कि बढ़ी हुई सुविधाओं से भी यात्री आकर्षित हो रहे हैं। मंगलवार से भोपाल-गोवा उड़ान भी शुरू हो रही है।

यात्रियों की संख्या एक नजर में

दिनांक यात्री संख्या

18 मई 3828

19 मई 3725

20 मई 4159

21 मई 3784

सुविधाओं से बढ़ा आकर्षण

अब सभी वर्गों के लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। भोपाल एयरपोर्ट को पैसेंजर फ्रेंडली बनाया गया है, इसका असर भी यात्री संख्या पर पड़ा है। आने वाले समय में संख्या और बढ़ेगी।

– रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811