Let’s travel together.

रोजगार छीनने वालों को पच नहीं रही ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं

0 133

भाजपा के गौठानो पर सवाल उठाने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का बयान
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरबा गरबा घुरुआ अउ बारी इसे जमीनी स्तर पर साकार करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नीत भूपेश सरकार ने गौठानो का निर्माण कराया गौधन न्याय योजना शुरू की जल स्रोतों का संरक्षण संवर्धन किया जिसके माध्यम से पशु पालक किसान और ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भता की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही हैं स्वयं के रोजगार से लग रही हैं लेकिन जो केंद्र की भाजपा नीत मोदी सरकार है वह ग्रामीणो को आत्मनिर्भर बनने की योजनाओं को पचा नहीं पा रही क्योकि देशवासियों से उनके रोजगार छीनकर उन्हें बेरोजगार बनाने वालों के पेट मे भूपेश बघेल की योजनाओं से दर्द होने लगा है।
यह कहना है मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा का , भाजपा के गौठान चलो अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि गौठान ओर गौशालाओं में बहुत अंतर होता है लेकिन भाजपाई उस अंतर को भी नहीं जानते जो भजपाई आज गौठानो पर सवाल उठा रहे उन भाजपाइयों की सरकार में अनुदान प्राप्त गौशालाओं में भूख प्यास से सैंकड़ो गायों की मौतें हुई थी जबकि प्रदेश में कांग्रेस नीत भूपेश सरकार ने आते ही किसानो की आर्थिक रीढ़ मजबूत करने उनकी कर्ज माफी की धान का समर्थन मूल्य 2500 किया पशुपालकों को अपने पशुपालन में समस्या न आये इसके लिए प्रदेशभर में गोबर खरीदी शुरू की उसी गोबर से गौठानो में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कराया ताकि वर्मी कंपोस्ट से अनाज का उत्पादन बढ़े और किसान बीमारियां फैलाने वाले जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण करने वाले अंग्रेजी रासायनिक खाद की गुलामी से मुक्त हो सके और हमारी प्राचीन भारतीय कृषि पद्धति अनुसार स्वास्थ्य वर्धक अनाज की पैदावार करे लेकिन किसान विरोधी तीन काले कानून बनाने वाली भाजपा को यह किसान हितैषी नीतियां बनाने वाली भूपेश सरकार की योजनाएं पच नहीं रही।

*भाजपा रोजगार छीनती है कांग्रेस आत्मनिर्भर बनाती है*
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि मोदीजी ने कहा था हम दो करोड़ रोजगार सालाना देंगे उन्होंने किसी को रोजगार तो दिए नहीं उल्टा अपनी कुनीतियाँ से देशभर में बेरोजगारी अत्यधिक बढ़ा दी और जो रोजगार से लगे थे उन्हें भी बेरोजगार कर दिया जबकि कांग्रेस नीत भूपेश सरकार गांव गांव में गौठानो के माध्यम से भी ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही उन्हके रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है गौठानो में समूह से जुड़ी महिलाएं किस् तरह आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं यह कोई भी जाकर चरोदा सोंडरा पंडर भट्टा आदि गौठानो में जाकर देख सकता है इन गौठानो मे वर्मी कंपोस्ट के साथ ही सब्जियों उगाकर एवं अन्य कामकाज कर महिकाये आर्थिक रूप से सुदृण हो रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811