Let’s travel together.

मप्र में एक शहर ऐसा भी जहां अंधविश्वास के कारण मुख्यमंत्री नहीं आते

0 352

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर जिले की एक ऐसी जगह है जहां किसी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जाने से डरते हैं. कहा जाता है कि जो इस जगह गया है उसे अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा है. फिर चाहे यहां कोई बड़ा कार्यक्रम हो या फिर कोई बैठक, मुख्यमंत्री रहते हुए यहां कोई नहीं जाना चाहता. इतिहास में ऐसी कई रोचक घटनाएं दर्ज हैं, जिससे नेताओं के डर का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अपनी 15 साल की सत्ता के दौरान सीएम शिवराज ने बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए आज तक यहां कदम नहीं रखा है. जबकि सीहोर जिले के आष्टा सीहोर, बुधनी, सहित आसपास आते हैं लेकिन इछावर नगर में नहीं आते हैं. यह जगह राजधानी भोपाल से महज 57 किलोमीटर दूर है. वहां के लोगों के मुताबिक, इछावर के चारों तरफ बावड़ी और शमशान घाट हैं. जिसके चलते यह किसी भी मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने का कारण बन जाता है और यही कारण है कि कोई भी मुख्यमंत्री यहां जनसभाएं नहीं करते.

कई मुख्यमंत्री कर चुके हैं मिथक को तोड़ने का प्रयास

इछावर के मिथक को तोड़ने का प्रयास कई मुख्यमंत्री कर चुके हैं लेकिन जितने भी मुख्यमंत्रियों ने यहां कदम रखा, उन सभी को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी. साल 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मिथक को तोड़ने के लिए 15 नवंबर, 2003 को आयोजित सहकारी सम्मेलन में शामिल होने इछावर आए थे. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने अपने भाषण में कहा था कि “मैं मुख्यमंत्री के रूप में इछावर के इस मिथक को तोड़ने आया हूं” और उनकी इस यात्रा के बाद मध्य प्रदेश में हुए चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ा था. इसी तरह वीरेंद्र कुमार सकलेचा, उमा भारती भी आई थीं और अपने कुर्सी पद से हटना पड़ा था.

क्या कहते हैं इतिहासकार?

इतिहासकार राजेश शर्मा बताते हैं कि इसका इतिहास बहुत पुराना है. इछावर का नाम पहले लक्ष्मीपुर हुआ करता था. चारों कोनों पर चार शमशान, चार बावड़ी, चार मजारे, चार गेट विभिन्न नामों से हुआ करते थे. समय के साथ यह स्मृति खत्म होती गई. कालखंड में गोंड राजा की बस्ती हुआ करती थी. उनका बुर्ज भी था. उनकी मीनारें भी थीं. जो भी मुख्यमंत्री आए हैं उनकी कुर्सी चली गई है. यह बात सही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811