Let’s travel together.

भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन की आवश्यक बैठक 21 मई को

0 69

 

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन द्वारा आवश्यक बैठक 21 मई दिन रविवार दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में आहूत की जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले की आवश्यक बैठक में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर वृहद अभियान, 30 मई से 30 जून तक रायसेन जिले के चारों विधानसभाओं में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन जिला प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री एवं भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, सांसद श्री रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक श्री रामकिशन पटेल, विशेष जनसंपर्क अभियान के जिला प्रभारी श्री राकेश तोमर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक में अपेक्षित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका/ नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, समस्त जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक/सहसंयोजक, मंडल की 4 सदस्य टोली के सदस्य, चारों विधानसभाओं के विस्तारक, जिले के प्रकोष्ठों के संयोजक, विधानसभा संयोजक आदि उपस्थित रहेंगे।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811