Let’s travel together.

परिषद की बैठक में विकास के मुद्दों पर हंगामा के आसार

48

भोपाल। नगर निगम परिषद की बैठक अब शनिवार को सुबह 11

बजे आइएसबीटी स्थित निगम सभा कक्ष में आयाेजित की जाएगी। दरअसल बैठक शुक्रवार को होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से टल गई थी। अब शनिवार को होने वाली बैठक में विकास के मुद्दों को लेकर कांग्रस के पार्षद हंगामा खड़ा कर सकते हैं। वहीं बैठक में सड़क और एक पार्क के नामकरण के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले चित्रकार सचिदा नामदेव के नाम से चेतक ब्रिज चौराहा वार्ड कार्यालय से ए आठ कस्तूरबा नगर तक की सड़क का नामकरण होगा, जबकि स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र में विकसित पार्क का नामकरण ‘साहित्यकार पार्क’ किया जाएगा।

परिषद की बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जाएगी।इसके बाद पार्षदों से प्राप्त प्रश्नों के उत्तर एमआईसी सदस्य देंगे। फिर नामकरण के बिंदू शामिल किए जाएंगे।बताया जा रहा है कि बैठक से पहले सियासत भी गर्म है। कांग्रेस पार्षद दल बैठक में जनता से जुड़े मुद्दे शामिल नहीं किए जाने से नाराज है तो एमआईसी के संकल्पों को लेकर भी ‘शहर सरकार’ को घेरने की योजना बनाई है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी,

सीनियर पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान ने बताया कि बैठक में जनता से जुड़ा एक भी विषय शामिल नहीं है। पिछली सभी बैठक में ऐसा देखने को मिला है। इसे लेकर विरोध दर्ज कराएंगे।

नामदेव की पुत्री ने महापौर को दिया था आवेदन

सचिदा नामदेव की पुत्री स्मिता नामदेव ने महापौर मालती राय को आवेदन दिया था। जिसमें कहा गया था कि उनके पिता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार थे। विश्व के कई प्रसिद्ध संग्रहालयों में इनके द्वारा बनाए गए चित्र है। जापान में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले वे एकमात्र भारतीय चित्रकार थे। वार्ड के पार्षद ने भी अनुशंसा की। इसके चलते चेतक ब्रिज चौराहा वार्ड कार्यालय से ए-आठ कस्तूरबा नगर तक सड़क का नाम ‘चित्रकार सचिदा नामदेव मार्ग’ किए जाने का निर्णय लिया गया है।वहीं स्मार्ट सिटी स्थित एबीडी क्षेत्र में विकसित पार्क का नामकरण साहित्यकार पार्क किए जाने का प्रस्ताव भी एमआईसी बैठक में मंजूर हुआ है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811