टाउन हाल पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह की तैयारियों का नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अधिकारियों ने लिया जायजा
अनुराग शर्मा सीहोर
सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत सीहोर नगर पालिका क्षेत्र के लिए आगामी 27 मई को विवाह की तारीख तय की है। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा तैयारियां की जा रही है। योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का भव्य आयोजन शहर के बस स्टैंड के पास टाउन हाल में भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर नपाध्यक्ष श्री राठौर के अलावा एसडीएम अमन मिश्रा, नायाब तहसीलदार पूर्णिमा शर्मा, नगर पालिका के अधिकारी सहित अन्य ने स्थल सहित तैयारियां का जायजा लिया।
नगर पालिका सीएमओ योगेन्द्र पटेल द्वारा संबंधित कर्मचारियों को भव्य आयोजन को लेकर लगाया गया है। नगर पालिका के द्वारा इस योजना के अंतर्गत फार्म जमा किए गए है। उन्होंने बताया कि अभी तक 83 आवेदन आ चुके है, इन सभी आवेदनों की जांच आदि की जाएगी और उसके बाद जोड़ों की संख्या भी निर्धारित की जाएगी। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेक योजना चला रही है। आयोजन की तैयारियां चल रही है।