Let’s travel together.

जन्मजात विकृति की सफल सर्जरी, परिजनो ने किया आभार व्यक्त

0 86

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

कार्तिक पिता महेंद्र धुर्वे आयु 6 माह निवासी ग्राम खमरिया मानपुर ब्लॉक सिलवानी का जन्म लगभग 6 माह पहले सिविल अस्पताल सिलवानी में हुआ था, जन्म के बाद आरबीएसके टीम ए के द्वारा कार्तिक की जांच की गई एवं क्लेफ्ट लिप और पैलेट (कटा होंठ एवं तालू) नामक जन्मजात विकृति पाई गई । दिनांक 18 अप्रैल 23 को सिविल अस्पताल में बालक कार्तिक धुर्वे की रक्त आदि की आवश्यक जांचें कराकर तत्काल भोपाल रेफर किया गया। कार्तिक के पिता महेंद्र धुर्वे द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरबीएसके टीम ए के मार्गदर्शन में बालक कार्तिक को बिसोनिया अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया। बिसोनिया अस्पताल भोपाल की टीम द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 23 को बालक कार्तिक धुर्वे की क्लेफ्ट लिप एंड पेलेट की सफल सर्जरी की गई। पिता महेंद्र धुर्वे ने सर्जरी कराने के लिए सिविल अस्पताल सिलवानी की आरबीएसके टीम ए का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811