Let’s travel together.

रायसेन जिले के 18 एकल मदिरा समूह नवीनीकरण द्वारा निष्पादित किए गए

0 264

रायसेन।राज्य शासन द्वारा प्रदेश की वर्ष 2022-23 आबकारी नीति के अंतर्गत आबकारी आयुक्त मप्र श्री राजीव चन्द्र दुबे के निर्देशानुसार नवीनीकरण के अंतर्गत रायसेन जिले की 20 एकल मदिरा समूहों (21 विदेशी मदिरा दुकान एवं 45 देशी मदिरा दुकान) के नवीनीकरण हेतु वर्ष 2022-23 का वार्षिक आरक्षित मूल्य 272 करोड़ 20 लाख 69 हजार 538 रू निर्धारित है। जिले के 20 एकल मदिरा समूहों में से 17 एकल मदिरा समूहों के वर्तमान लायसेंसियों द्वारा निर्धारित आरक्षित मूल्य पर नवीनीकरण का आवेदन दिया गया था तथा एक मदिरा समूह पर लॉटरी आवेदन प्राप्त हुआ था।

सहायक उपायुक्त दीपम रायचुरा ने बताया कि कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला निष्पादन समिति द्वारा जिले के 20 मदिरा समूहों (आरक्षित मूल्य 272 करोड़ 20 लाख 69 हजार 538 रू) में से 17 एकल मदिरा समूह (227 करोड़ 87 लाख 62 हजार 522 रू) का नवीनीकरण आवेदन के माध्यम से तथा एक मदिरा समूह औबेदुल्लागंज (आरक्षित मूल्य 23 करोड़ 58 लाख 98 हजार 485 रू) का लॉटरी के माध्यम से नवीनीकरण निष्पादित किया गया। इस प्रकार रायसेन जिले के कुल 18 एकल मदिरा समूहों के लिए आरक्षित मूल्य 251 करोड़ 46 लाख 61 हजार 007 रू पर नवीनीकरण द्वारा निष्पादित किया गया है जो जिले के कुल निर्धारित आरक्षित मूल्य का 92.38 प्रतिशत है। शेष दो एकल मदिरा समूह बेगमगंज समूह एवं सुल्तानपुर समूह का शासन के निर्देशानुसार ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811