Let’s travel together.

घर में चल रही थी शादी की तैयारी परीक्षा देने गई युवती हुई गायब

88

 गुना। घर में शादी की खुशियों के साथ ही नाते-रिश्तेदारों को आमंत्रण पत्र भी बांटे जा रहे हैं। क्योंकि, 20 मई को उनकी लाड़ली की शादी जो है। लेकिन स्वजनों को अहसास भी नहीं होगा कि 13 मई को पीजी कालेज में पेपर देने आई उनकी लाड़ली अचानक गायब हो जाएगी। महाविद्यालय में एक अन्य युवती द्वारा दिए गए बुर्का को पहनकर लाड़ली आटो में बैठकर चली गई।

लड़का मुझे पसंद नहीं है

इतना ही नहीं, ममेरी बहन को संदेश भी छोड़ा कि जिस लड़के से शादी हो रही है, वह मुझे पसंद नहीं है। इधर, चाचा की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धरनावदा थानाक्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई कर रही है। शनिवार को उसका पेपर था, तो अपने चाचा के साथ सुबह 11 बजे पेपर देने पीजी कालेज पहुंची।

भतीजी को कालेज उतारकर कार्ड बांटने गए थे चाचा

चाचा अपनी भतीजी को कालेज में उतारकर शादी के कार्ड बांटने शाढ़ौरा चले गए। लेकिन जब दोपहर दो बजे वापस कालेज पहुंचे, तो भतीजी गायब मिली। पुलिस के अनुसार युवती ने अपनी ममेरी बहन को मैसेज किया कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है, वह उसे पसंद नहीं है इसलिए वह घर छोड़कर जा रही है। कैंट थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि कालेज से गायब युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बुर्का पहनकर दूसरी युवती के साथ आटो से रवाना

इधर, जब चाचा की अपनी भतीजी नहीं मिली, तो उन्होंने कालेज के सीसीटीवी कैमरों में देखा, तो एक युवती दोपहर 12.48 बजे बुर्का पहनकर कालेज से जाती हुई दिख रही है। कालेज में एक लड़की बुर्के में आई, जिसने उसे बुर्का दिया। इसके बाद भतीजी ने बुर्का पहना और दोनों एक साथ निकल गईं। कालेज से निकलकर वह हनुमान चौराहा पर पहुंची। यहां से उन्होंने आटो बदला और कैंट रोड तरफ चली गईं।

20 मई को होना है शादी

जानकारी के अनुसार जो युवती कालेज से गायब हुई है, उसकी शादी 20 मई को होना है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। लेकिन शादी के करीब छह दिन पहले अचानक लाड़ली के गायब होने से परिवार की खुशियां काफूर हो गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811