Let’s travel together.

लगभग दो लाख से ज्यादा के चोरी के सामान के साथ आरोपी को धर दबोचा,शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0 121

आरोपी से चोरी गये पशु के अलावा मोपेड वाहन किये बरामद

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

दिनांक 13 अप्रैल को फरियादी जो कि नि. म.न. 88 मिलेक्ट्री गेट थाना शाहजहानाबद भोपाल में रहता है थाने में आकर बताया कि उसके कुछ पालतू पशु जिनकी पहचान बताकर कहा कि ईदगाह हिल्स मस्जिद के पास से कोई व्यक्ति चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा 238/2023 धारा 379 भादवि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
टीम गठित कर चोरी के आरोपी की तलाश शुरू की गयी सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर एक संदेही को पकडा जिससे सख़्ती से पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । एवं आरोपी जो कि ग्राम खरदोन खुर्द थाना शाजापुर तहसील कालापीपल जिला शाजापुर का निवासी है। जो वर्तमान में संजय नगर थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल में रहता है के कब्जे से चोरी के पालतू पशुओं को जप्त किया गया तथा आरोपी से अन्य संपत्ति संबंधी प्रकरणो मे गहनता से पूछताछ की गई जिसके द्वारा शाहजहाँनाबाद क्षेत्र,थाना अशोका गार्डन एवं कोहेफिजा से अलग अलग समय मे वाहन चोरी करना स्वीकार किया उसके कब्जे से तीन मोपेड वाहनो को जप्त किया गय़ा आरोपी से कुल दो लाख रुपए से अधिक का चोरी का सामान बरामद किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |     निर्माणाधीन फिल्म “हर हर नर्मदे”- आस्था, संस्कृति और आधुनिक सोच का संगम     |     मन की बात मित्रों और शुभचिंतकों के साथ     |     महावीर जयंती पर घोषित अवकाश 31 मार्च की जगह 30 मार्च करने की मांग     |     धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती; विधायक अनुज शर्मा ने दी ग्रामवासियों कों शुभकामनाएं     |     राम नवमी में भव्य राम दरबार का स्थापना संपन्न, विधायक अनुज शर्मा हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811