Let’s travel together.

इंदौर के होटल में मिला कन्नौद के इत्र कारोबारी का शव तीन दिन से ठहरे हुए थे

56

इंदौर। छोटी ग्वालटोली थाना स्थित होटल मंगलम में इत्र कारोबारी का शव संदिग्ध हालत में रविवार रात में मिला। कारोबारी ने आत्महत्या की या फिर अन्य कारणों से उसकी मौत हुई है, यह पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम पशुपतिनाथ पुत्र गोकुलेश्वर निवासी कन्नौद है। वे काम के सिलसिले में इंदौर आए थे। बताया जा रहा है कि तीन दिनों से पशुपतिनाथ होटल में रुके हुए थे। होटम का कर्मचारी पशुपतिनाथ के रूम का दरवाजा खटखटा रहा था, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजे का ताला तोड़ा तो पलंग पर शव पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण सामने आ सकता है।

दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की चेन लूटी

इंदौर। उषानगर एक्सटेंशन में रविवार को पति के साथ दोपहिया वाहन पर जा रही बुजुर्ग महिला की सोने की चेन दो बदमाश लूटकर ले गए। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। 69 वर्षीय दुर्गा पत्नी सतीशचंद्र निवासी सुदामा नगर ने बताया कि चेन की कीमत करीब 50 हजार रुपये हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811