Let’s travel together.

संसार की सभी ममता राघव व माधव में समाहित होनी चाहिए :स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज

0 150

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी  के नीगरी मोड़ रघुकुल भवन पर धर्मचक्रवर्ती पदम् विभूषण जगतगुरु परम पूज्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के द्वारा श्री मदभागवत कथा का वाचन किया जा रहा।


श्रीमद भागवत कथा साकेतवासी आचार्य श्री डॉ रामाधार उपाध्याय के प्रथम श्राद्व के उपलक्ष्य पर उनके शिष्य पडरिया पटेल शिववरण सिंह रघुवंशी, प्रशांत सिंह रघुवंशी के द्वारा भागवत ज्ञान सप्तदिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वर्णन करते हुए जगत गुरु भावुक होगे जगत गुरु रामभद्राचार्य ने कहा की आचार्य डॉ रामाधार उपाध्याय ने शास्त्रीय जीवन जिया है।


जगत गुरु ने कहा की सबसे पहले भागवत को समझो श्रीमद भागवत कथा है क्या श्री राम भद्राचार्य जी ने बताया की भागवत ये संस्कृत का शब्द है श्रीमद भागवत भगवान का ही रूप है। वेदाव्यास जी ने श्रीमद भागवत में उनकी चर्चा की हैं जो भगवान से जुड़ गया है।जिन्होंने भगवान के गुणों का गायन किया है। उस ग्रंथ का नाम भागवत है।


जगत गुरु ने दूसरे दिन की कथा का वाचन करते हुए, भगवान से प्रेम का वर्णन कर श्रोताओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कथा के बीच-बीच में भक्तगण तालियां बजा रहे थे। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि भगवान से ममता हो जानी चाहिए। यही वास्तविक प्रेम है। संसार की सभी ममता राघव व माधव में समाहित होनी चाहिए। प्रभु से इतना प्रेम करो, जितना गृहस्थ अपने बेटे से करता है। विश्वास इतना करो, जितना मनुष्य अपने मि़त्र से करता है। डर ऐसा होना चाहिए, जैसे स्वामी से होता है। बच्चों को देखकर भगवान का स्मरण हो जाता है। भगवान के बाल रूप की उपासना होनी चाहिए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811