Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन

0 68

 

· सुशासन पर महात्मा बुद्ध की शिक्षा और नियम पर केंद्रित विशिष्ट व्याख्यान

· आज के विश्व को युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए

साँची रायसेन।सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में महात्मा बुद्ध के 2567 वें जन्मदिन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। सुशासन पर महात्मा बुद्ध की शिक्षा और सिद्धांत पर कल्याणी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो दिलीप कुमार मोहंता ने बुद्ध की शिक्षाओं की प्रांसगिकता समझाते हुए कहा कि बुद्ध आशा की किरण है। उन्होने कहा कि बुद्ध संपत्ति का समाज में बराबर वितरण के पक्षधर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्धृत करते हुए डॉ मोहंता ने कहा कि दुनिया को युद्ध नही बुद्ध चाहिये।

बुद्ध की शिक्षा में लोककल्याण और आचरण की शुद्धता पर विशेष जोर देते हुए प्रो दिलीप कुमार मोहंता ने कहा कि भगवान बुद्ध का मध्यम मार्ग से ही दुनिया आगे बढ़ सकती है। डॉ मोहंता ने कहा कि भ्रष्टाचार के पीछे मूलतः तीन मुख्य कारण होते है जिनमें लोभ, द्वेष और मोह है। यदि इन तीन हेतुओं को हटा दिया जाये तो सुशासन स्थापित हो सकता है। उन्होने त्रिपिटक में उद्धृत चक्रवर्ती महासिंघनाद सूत्र में वर्णित सुशासन के सिद्धांत बताते हुए कहा कि राजा को लोककल्याण हेतु कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैलाश जी ने कहा कि बुद्ध का जीवन समाज का जीवन है और उन्होने अपने व्यवहार से जीवन जीने की राह दिखाई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष और कुलसचिव प्रो अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में मध्यममार्ग ही उचित है। अतिवाद और उदारवाद दोनों ही व्यवस्था लंबे समय में कारगर नहीं होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811