Let’s travel together.

सुप्रसिद्ध कथावाचक साध्वी ऋतंभरा ने दिया सिंधिया के बेटे को आशीर्वाद

0 109

 

-साध्वी ऋतंभरा की कथा सुनने पहुंचे थे महाआर्यमन सिंधिया

-ज्योतिरादित्य के बेटे महाआर्यमन ने विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ा दी हैं अपनी गतिविधियां

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन ने विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर अंचल में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। खेल और धार्मिक कार्यक्रमों में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया भाग ले रहे हैं। खासकर ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े हुए समर्थकों के यहां पर महाआर्यमन सिंधिया पहुंचते हैं और यहां समर्थकों से बातचीत करते हैं और उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र में सिंधिया समर्थक नेता और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने जब धार्मिक कथा का आयोजन किया तो इस कथा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन भी पहुंचे। पूर्व विधायक जसवंत जाटव द्वारा करैरा में आयोजित की जा रही कथा में सुप्रसिद्ध कथावाचक साध्वी ऋतंभरा यहां पर कथा वाचन कर रही हैं। इसी दौरान साध्वी ऋतंभरा की कथा सुनने के लिए महाआर्यमन भी पहुंचे। इस दौरान महाआर्यमन ने साध्वी ऋतंभरा की कथा को सुना। जब वह व्यासपीठ के नजदीक पहुंचे तो साध्वी ऋतंभरा का आशीर्वाद लिया। साध्वी ऋतंभरा ने महाआर्यमन सिंधिया को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर महाआर्यमन के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

महाआर्यमन ने विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ा दी हैं गतिविधियां-

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया ने ग्वालियर अंचल के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। आने वाले कुछ महीने में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों से पहले ज्योतिरादित्य के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया ने ग्वालियर अंचल में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। खासकर ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के कई विधानसभा क्षेत्रों में वह जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली करैरा विधानसभा में आयोजित साध्वी ऋतंभरा की कथा के आयोजन में भाग लिया और यहां पर उनकी कथा सुनी। इसके अलावा ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भी एक क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में बीते दिनों उन्होंने भाग लिया था। इस क्रिकेट कार्यक्रम में यहां सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के पुत्र ने उन्हें आमंत्रित किया था। यहां पर क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को उन्होंने पुरस्कार वितरित किए थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो महाआर्यमन सिंधिया ने धार्मिक और क्रिकेट आयोजनों में भाग ले करके अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं।

प्रभारी मंत्री से लेकर कई नेताओं की रही मौजूदगी-

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र ग्वालियर अंचल के जिन विधानसभा क्षेत्र में जा रहे हैं वहां पर सिंधिया समर्थक नेता भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और उनका स्वागत करते हैं। जब करैरा में साध्वी ऋतंभरा की कथा सुनने के लिए महाआर्यमन सिंधिया पहुंचे तो यहां पर शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री और मध्य प्रदेश के पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया मौजूद रहे। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के अलावा सिंधिया समर्थक सिंधिया समर्थक कई नेता भी यहां पर महाआर्यमन सिंधिया का स्वागत करते हुए देखे गए। इसके अलावा सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी यहां मौजूद रहे। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि वह तो जिले के प्रभारी मंत्री की मौजूदगी के कारण यहां आए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811