Let’s travel together.

कलेक्टर एंव संभागायुक्त ने जीएमसी तथा हमीदिया अस्पताल, पहुंचकर मरीजों से हाल पूछा

0 95

चिकित्सा व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु 150 निजी डॉक्टर, अतिरिक्त 1500 बेड की व्यवस्था की गई

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

भोपाल कमीशनर मालसिंह भयड़िया और कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ने हमीदिया और जीएमसी मेडिकल कालेज में व्यवस्थाओं को बनाने में अहम भूमिका निभाते हुए सुबह 4 घंटे अस्पताल में बिताए और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आम जनता की भलाई और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भोपाल जिले में हमीदिया अस्पताल, जीएमसी मेडिकल कालेज, जेपी अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता के लिए संभागायुक्त , कलेक्टर द्वारा 150 निजी डॉक्टरों की टीम को इलाज के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही आयुष डॉक्टर, होम्योपैथिक, आयुर्वेद के डॉक्टरों ने भी स्वास्थ सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए लगाया गया है।


संभागायुक्त के अनुसार मरीजों को नि:शुल्क इलाज के लिए निजी मेडिकल कालेज में भी 1500 बेड रिजर्व कर लिए गए थे। जिससे स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था बनाई गई हैं। आज भी हमीदिया में कई मरीजों को चिरायु अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 10 से अधिक मेडिकल कालेजों की एंबुलेंस को जीएमसी मेडिकल कालेज में स्टेंड वाय रखा गया है। जिससे मरीजों को निजी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया जाय।
कलेक्टर के अनुसार हमीदिया में ओपीडी और इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता के लिए भी व्यवस्था की गई है। अन्य शासकीय अस्पतालों में भी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे आम जनता को किसी भीं प्रकार की परेशानी नहीं होंगी।कलेक्टर आशीष सिंह ने एसडीएम, कार्यपालिका मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों की अस्पतालों में ड्यूटी लगाई गई है जिससे स्वास्थ्य सेवा में कोई परेशानी नहीं हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811