Let’s travel together.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं हेल्प लाइन के आवेदनों को गंभीरता से लें कलेक्टर के निर्देश

0 119

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

कलेक्टर आशीष सिंह ने समय अवधि पत्र समीक्षा बैठक के दौरान विभागों के सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा को गंभीरता से लें और उसमें आए हुए आवेदनों पर तुरंत कार्यवाही करें। यह सुनिश्चित करें कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाले आवेदनों पर कुछ ही घंटे में कार्रवाई शुरू हो जाए। इसके लिए आवश्यक है कि एक व्यक्ति को अपने विभाग में इसी कार्य के लिए नियुक्त करें और वह लगातार ऑनलाइन वेबसाइट को चेक करता रहे।
कलेक्टर कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम और पीएचई, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए आपस में समन्वय के साथ कम करें और यदि किसी पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई किया जाना आवश्यक है तो उसके लिए पूर्व में ही सूचना भेजें और समन्वय के साथ कार्य को पूर्ण करें, अभी मौसम भी बरसात का बना हुआ है इससे जगह-जगह सड़क खोदने से आम जनता को परेशानी आएगी तो यह सुनिश्चित करें कि आम जनता किसी भी कार्य से परेशान ना हो।
बैठक में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदनों पर आने वाली अप्पत्तियों के निराकरण के लिए अलग से कर्मचारियों को ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 शुरू होना है इसके लिए अभी से जन हितकारी योजना से लाभान्वित होने से शेष बचे लोगों के संपर्क में रहे और आने वाले आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करें, इसके लिए जिला अधिकारी विभाग के कर्मचारियों, आगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी इस संबंध में अवगत कराए जिससे शासन की योजना से शेष रहे लाभान्वित को लाभ मिल सके।कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक सीईओ, एडीएम, जिला आपूर्ति नियंत्रक , एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811