Let’s travel together.

40 किमी तक लगा रहा लंबा जाम, करीब 30 हजार वाहन इंदौर-भोपाल हाइवे पर फंसे रहे

0 1,165

सीहोर वाले पंडित जी ने लोगों ने घर पर ही टीवी के माध्यम से कथा श्रवण करने अपील की

सीहोर से अनुराग शर्मा

सोमवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। रुद्राक्ष महोत्सव में करीब 3 लाख से अधिक श्रद्धालु देशभर से पहुंचे। प्रशासन को सूचित करने के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए। इसका नतीजा सोमवार की अल सुबह से ही इंदौर-भोपाल हाइवे पर वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई थी। दोपहर के समय तक हालत यह हो गई कि अमलाहा टोल से सीहोर के क्रिसेंट चौराहा तक हाइवे पर वाहन रैंगते रहे। वहीं कथा स्थल से दोनों तरफ करीब 20 किमी तक लंबा जाम लग गया था। इस दौरान वाहन रैंगते रहे।


भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि ऊपर से बार-बार दवाब आ रहा है, इसलिए आज में आपको रुद्राक्ष का वितरण नहीं कर पाउंगा। कथा एक घंटे पहले ही आज स्थगित कर रहा हूं। आप से हाथ जोड़कर बिनती करता हूं कि कथा अपने घर अपने गंतव्य पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से ही कथा सुने। ऑनलाइन माध्यम से ही आप रुद्राक्ष मंगवा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811