Let’s travel together.

 सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची फ्लाइट में 24 राजस्थानी शामिल

114

नई दिल्ली । सूडान में फंसे हुए भारतीयों के स्वदेश लौटने का सिलसिला आज भी जारी रहा। आज दोपहर बाद दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन एयरपोर्ट पहुंची C17 ग्लोबलमास्टर फ्लाइट से आए राजस्थान के 24 प्रवासी राजस्थानीयों को एयरपोर्ट स्थित राजस्थान हेल्प डेस्क पर रिसीव किया गया जहां राजस्थान के इन लोगों का मुख्य आवासीय आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह एवं राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर और आवासीय आयुक्त  धीरज श्रीवास्तव ने फूल मालाओं से स्वागत किया तथा उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।
श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि पालम एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंचे इन 24 प्रवासी राजस्थानीओ में बाड़मेर, भरतपुर, नागौर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, टोंक और झुंझुनू के निवासी शामिल है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को राज्य सरकार द्वारा अपने खर्चे से कारों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाने और खानपान की सारी व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर कार्यरत हमारी टीमों के द्वारा संबंधित जिलों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इन्हें सकुशल घर पहुंचाने का सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क के साथ-साथ आने वाले प्रवासियों को घर तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित सुविधाओं का बेहतरीन इंतजाम किया गया है।
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय और राजस्थानी फाउंडेशन के प्रयासों से हमें मिली सूचना के आधार पर करीब 65 के आसपास प्रवासी राजस्थानी सूडान में फंसे होने की सूचना मिली थी। इनमें से 62 प्रवासी राजस्थानीओ को राजस्थान सरकार के सहयोग से उनके परिवारजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था कि जा चुकी है। आगे भी हमारी टीमें तैनात रहेंगी तथा जो भी राजस्थानी आएंगे उन्हें सकुशल घर पहुंचाया जाएगा।
नई दिल्ली में राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शिवराम मीना ने बताया कि दिल्ली के अलग-अलग हवाई अड्डों पर पहुंचने वाली फ्लाइटों में सूडान से आने वाले राजस्थानीओ को सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए उप आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकू और सहायक आवासीय आयुक्त मनोज सिंह के समन्वय में दो टीमों का गठन किया गया है, जो इन प्रवासी राजस्थानीओ को कार, ट्रेन और फ्लाइटों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजने का काम देख रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811