Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया विज्ञान दिवस, डॉ सीवी रमन को किया गया याद

0 648

– राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक आर्य ने डॉ रमन के छाया चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं । विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा वैभवी शर्मा ने डॉक्टर सी वी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के पीजीटी गणित शिक्षक राजीव पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। डॉक्टर रमन ने 28 फरवरी 1928 को ही रमन प्रभाव का खोज किया था जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालक एवं विज्ञान के टीजीटी शिक्षक मनोहर सिंह कुशवाह ने कहा कि विज्ञान के द्वारा समाज में व्याप्त अंधविश्वास को दूर किया जा सकता है ।उन्होंने प्रदर्शन द्वारा सोडियम और पानी से आग पैदा कर कहा कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि वैज्ञानिक सत्य है । सोडियम का टुकड़ा पानी के संपर्क में आने पर आग पैदा करता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811