Let’s travel together.

ट्रेक्टर पलटने स्टेयरिंग में फंसी ग्रामीणों की गर्दन

0 713

– ग्रामीणों ने काफी जद्दोजहद के बाद ड्राइवर की गर्दन स्टेरिंग से बाहर निकाली

– उत्खनन कर मिट्टी भर ला रहा था ट्रैक्टर ड्राइवर

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत बगेदरी में अवैध खनन करने गए युवक का ट्रेक्टर पलटने से उसकी गर्दन ट्रैक्टर की स्टेयरिंग में फंस गई। स्टेरिंग में ड्राइवर की गर्दन फंस जाने के बाद उसकी जान पर बन आई। ट्रैक्टर पलटने के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मौके पर ग्रामीणों को जो सूझा उन्होंने उसी वक्त स्टेरिंग को काफी जद्दोजहद के बाद गर्दन से निकाला और ड्राइवर की जान बचाई।

सबसे बड़ी बात यह है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को बिना कोई सूचना दिए उसकी गर्दन स्टेयरिंग से निकाल ली।।


बताया जाता है कि ग्राम बगेदरी निवासी संजीव कुशवाह अपने ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर मुरम खोदने के लिए गांव के बाहर स्थित जमीन पर गया था। वह खदान में से मिटृटी भरकर जब ट्रेक्टर-ट्रॉली को खदान में से बाहर निकाल रहा था तभी अचानक ट्रेक्टर पटल गया जिससे संजीव कुशवाह की गर्दन स्टेयरिंग में फंस गई। ग्रामीणों ने पुलिस को कोई सूचना दिए बिना ही संजीव की गर्दन किसी तरह स्टेयरिंग से बाहर निकाली और ट्रेक्टर को सीधा कर उसे गांव ले गए। इस घटना के बाद खास बात यह रही कि संजीव को कोई चोट नहीं आई उसे अस्पताल भी नहीं ले जाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811