Let’s travel together.

बालाकोट बाईपास पर चलती रही वाहनों की चैकिंग: गिट्टी-मुरम से भरे हाइवा बेरोकटोक निकलते रहे

0 635

आरटीओ के ड्राइवर कर रहे थे फाइल का निरीक्षण

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह शहर के जबलपुर-सागर मार्ग बालाकोट बाईपास पर परिवहन विभाग द्वारा रविवार को दोपहर में वाहनों की चैकिंग जारी रही जिसमें खास यह रहा कि गिट्टी और मुरम से भरे हाइवा बेरोकटोक निकलते रहे पर अन्य वाहनों को परिवहन विभाग वाले रोकते रहे।


इसके साथ ही जयदीप नामक एक व्यक्ति जो अक्सर वाहन चैकिंग के दौरान औऱ आरटीओ ऑफिस के कार्यों में हस्तक्षेप करता दिखाई देता रहा है यहां भी वाहनों के दस्तावेज चैक कर रहा था, इस दौरान लगभग 5 हाइवा जो गिट्टी-मुरम से लदे हुए थे, वे निकल गए, पर उन्हें नहीं रोका गया इस संबंध में जब परिवहन अधिकारी एस सोनी से पूछा गया तो उनका कहना था कि चैकिंग जारी है, जयदीप ड्राइवर है। हाइवा नही दिखे। ड्राइवर वाहन की फाइल्स ले सकता है।


गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी जब शहर के समीप बम्होरी तिग्गड़े पर वाहन चैकिंग जारी थी तब भी जयदीप ही ट्रक/ वाहनों को रोक कर उनसे फाइल्स लेते और ड्राइवर्स से बाते करते दिखाई दिए थे। यहां भी जयदीप डिलिंग्स व अन्य कार्यों में सक्रिय दिखाई दिए।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811