Let’s travel together.

वीरपुर में गहराया जलसंकट,2 किमी दूर खेत के कुएं से महिलाएं पानी की ढुलाई करने को हैं मजबूर

0 109

शिवलाल यादव

रायसेन जिले की तहसील सिलवानी की ग्राम पंचायत देवरी के वीरपुर गांव में इन दिनों गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत बरकरार है।ऐसी स्थिति में परेशान महिलाएं अलसुबह सिर पर बर्तन रखकर वीरपुर गांव से 2 किलोमीटर दूर खेतों के कुएं से पानी की ढुलाई करने के लिए विवश हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत देवरी के गांव वीरपुर 70 परिवार में 300 से ज्यादा आबादी है।वीरपुर की महिला हल्की बाई पत्नी बालाराम .सावित्रीबाई पत्नी बहल्के वीर ,विशाखा पत्नी बृजलाल, कविताबाई पत्नी पतिराम . द्रोपती बाई बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है।

वैसे तो वीरपुर में 4 हैंडपंप हैं।लेकिन भू जलस्तर गिरने से फिलहाल बंद हो गए हैं।ग्रामीणजनों ने पानी की किल्लत होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर 2 से 3 बार की गई है।लेकिन नतीजा सिफर ही निकला है।ग्रामीणजनों द्वारा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत से जलसंकट की समस्या जल्द दूर करने की अविलंब मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811