मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती से शहर से लेकर गांव तक हाहाकार मचा हुआ है। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति के दावे यहां हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। दीवानगंज क्षेत्र में कई बार कटौती की जा रही है, इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दीवानगंज में आपूर्ति का शेड्यूल वैसे तो 24 घंटे है, लेकिन शेड्यूल के अनुसार लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। एक सप्ताह से गर्मी अपना रूद्र रूप दिखा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण गर्मी से परेशान है उपभोक्ता इन दिनों काफी परेशान हैं। दिन में दोपहर 12 से लेकर 5 बजे तक कटौती तो हो रही है, 5 बजे के बाद भी कटौती जारी है। बिना किसी रोस्टिंग के कटौती होने से गर्मी से लोग बिलबिला रहे। वहीं दिन में कटौती से लोगों का सुकून छिन गया है। जबकि दीवानगंज में 24 घंटे बिजली रहने का विभाग दावा करता है। बामुश्किल गांव को 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। दीवानगंज में रहने वाले राशिद खान , दिगपाल नायक, मुकेश साहू, छत्रपाल साहू, अनिल साहू, लक्ष्मीनारायण मालवीय, मोनू राघव, रवि कुशवाह, मूलचंद विश्वकर्मा, अरुण सेन पवन प्रजापति सतीश साहू सहित गांव के ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती से हम लोग काफी परेशान हो गए हैं। विभाग के कर्मचारी कहते हैं खेत में अभी किसानों की गेहूं की फसले खड़ी हुई है इसलिए दिन में बिजली कटौती की जा रही है। ताकि आग लगने की घटना ना हो। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों वाली बिजली काटना चाहिए न कि गांव वाली।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post