Let’s travel together.

दर्जन भर से अधिक शासकीय प्राथमिक शालाओं में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष,विधायक ने किया भूमिपूजन

0 105

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
प्राथमिक स्तर से ही स्कूली बच्चों को शैक्षणिक कार्य मे कोई समस्या आड़े न आये इसके लिए धरसीवा विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा ने अपनी विधानसभा के 13 शासकीय प्राथमिक शालाओं में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का भूमिपूजन किया।


उन्होंने ग्राम पंचायत बाना, चिखली, सेड़ीखेड़ी, धनेली, गोमची, गुमा, निमोरा, तुलसी, बड़ौदा, साकरा, गिरौद, पठारीडीह, सम्मानपुर के शासकीय प्राथमिक शाला एवं मिडिल और हायर सेकेंडरी विद्यालय में ग्रामीण यांत्रिकी के अंतर्गत धरसीवा विकासखंड के विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष एवं मरम्मत कार्य हेतु लगभग एक करोड़ 1 करोड़ 10 लाख रुपए के नवीन कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।


इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा की नए भवन के बनने से निश्चित ही यहां के विद्यार्थियों को लाभ होगा साथ ही हमारी सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा क्रांति चल रही है प्रदेश भर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा का नया इतिहास लिखा जा रहा है जिससे प्रदेश के उस वर्ग का विकास हो रहा है जिनकी आय निम्न हैं जो लोग कभी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने में असमर्थ थे आज निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और अपने गांव अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं साथ हमारी सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चल रही हैं जिससे लगातार प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है प्रदेश सरकार की योजनाएं आज देश भर में मॉडल बन चुकी हैं कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा भी मुख्य रूप से सामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811