इंदौर। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को रीवा जिले से 4 लाख 50 हजार हितग्राहियों को मध्यप्रदेश में गृह प्रवेश कराएंगे। इस अवसर पर इंदौर जिले में 2008 हितग्राहियों का गृह प्रवेश होगा। वर्चुअली होने वाले कार्यक्रम जिले में अनेक स्थानों आयोजित किए जाएंगे। जहां हितग्राहियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री वर्चुअल गृह प्रवेश कराएंगे।
मध्यप्रदेश के 4.50 लाख हितग्राहियों के आवास का सपना सोमवार को पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा से सभी हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे। वर्चुअल होने वाले इस कार्यक्रम में इंदौर जिले के भी हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा। इंदौर के 2008 हितग्राहियों को उनके आवाज की चाबी सौंपी जाएगी। इसके लिए इंदौर में जनपद स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इंदौर जनपद में केलोद हाला, महू जनपद में घोसीखेड़ा, सांवेर जनपद में कायस्थ खेड़ी तथा देपालपुर जनपद में गिरौता में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। रीवा जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण इंदौर के कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में भी सुबह होगा। इसमें कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.