Let’s travel together.

मप्र पुलिस ड्रग्स माफिया पर सख्त : उज्जैन जोन में 11 तस्करों को किया जेल में निरूद्ध

0 132

मप्र पुलिस ड्रग्स माफिया व तस्करों पर कस रही नकेल
-मादक पदार्थों के उत्पादन, व्यवसाय एवं तस्करी में सक्रिय रहने वालों की अब खैर नहीं
-मप्र पुलिस ने उज्जैन जोन के मंदसौर, नीमच और उज्जैन में की कार्रवाई
-पुलिस द्वारा गिरफ्तार तस्करों की अवैध संपत्ति की जानकारी भी की जा रही एकत्र
-जिलों में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के तस्करों का विस्तृत डेटा बेस तैयार कर उनका विश्लेषण किया जा रहा

रजनी खेतान

भोपाल।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर उज्जैन जोन में मादक पदार्थों के 11 तस्करों को केन्द्रीय जेल में निरूद्ध किया है। मादक पदार्थों के उत्पादन, व्यवसाय एवं तस्करी में लगातार सक्रिय रहने वालों की अब खैर नहीं है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नार्को ड्रग्स से संबंधित माफियाओं के विरुद्ध व्यापक और कठोर कार्यवाही करने के उद्देश्य से उज्जैन जोन के जिलों में पुलिस द्वारा विस्तृत डेटा बेस तैयार कर उनका विश्लेषण किया जा रहा है और ड्रग्स माफियाओं व तस्करों के विरुद्ध कारगर कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाया जा रहा अंकुश
मप्र पुलिस ने उज्जैन जोन के मंदसौर, नीमच एवं उज्जैन में कार्रवाई करते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मादक पदार्थों के 11 तस्करों को केन्द्रीय जेल में निरूद्ध किया है। इस कार्रवाई के दौरान उज्जैन से कालू, चीलम व जुबेर, मंदसौर से शानू लाला, जाउद्दीन, खानशेर व आसिफ लाला और नीमच से गोपाल, मुमताज, रहीस एवं हुसैन को इंदौर सेंट्रल जेल में लंबे समय के लिए निरुद्ध किया गया है। इन तस्करों के संपर्क अन्य राज्यों में भी पाए गये हैं। मप्र पुलिस द्वारा इन सभी आरोपियों की अवैध सम्पत्ति की जानकारी भी एकत्र की जा रही है ताकि इनके द्वारा अंजाम दी जा रही विभिन्न अवैध गतिविधियों पर सदा के लिए अंकुश लगाया जा सके।

जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए मप्र पुलिस प्रतिबद्ध
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर समाज के नवयुवकों व आम जनता को नशे के लिए प्रेरित करने वाले ड्रग्स तस्कर एवं उनके सिंडिकेट के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है और आमजन को एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811