Let’s travel together.

फॉलोअप:: नर्मदा स्नान का बोलकर गए युवक की सिर कुचल कर हत्या

0 491

 

पत्नि ने पुलिस को फोन पर बताया तीन दिन पहले बोरास का कहकर लिए निकले थे पैदल

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

गुरूवार की सुबह सिलवानी तहसील के ग्राम पठापोड़ी के एक खेत में अज्ञात युवक की लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलने ही एसडीओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी भारत सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए नगर परिषद के मुक्ति वाहन से सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी पहूंचाया।


एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात युवक की लाश मिलने की सूचना पर घटना स्थल पहुंचे थे। लाश एवं घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक युवक के कपड़ों की तलाशी में आधार कार्ड और डायरी मिली। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कल्लू चढ़ार पिता भगवानदास चढ़ार उम्र लगभग 33 वर्ष, निवासी बागरोंद थाना त्यौंदा जिला विदिशा के रूप में हुई है। वह भोपाल के भानपुर में निवास करता है तथा केटरिंग का कार्य करता था।
डायरी में मिले मोबाइल नंबर पर फोन करने पर उसकी पत्नि ने फोन रिसीव किया और उसने उसके कपड़ों का हुलिया बताया जिस पर उसकी शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है। उसकी पत्नि ने बताया कि वह हर वर्ष पैदल नर्मदा स्नान करने के लिए बोरास घाट जाते है। तीन दिन पहले भी वह नर्मदा स्नान करने के लिए बोरास रवाना हुए थे। शाम को मृतक की पत्नि प्रियंका चढ़ार अपने परिजनों के सिविल हॉस्पिटल सिलवानी आई और लाश की शिनाख्त की। उसने बताया कि उसके तीन बच्चे है।एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक की सिर कुचलकर हत्या की गई। लाश राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के ग्राम पठापोड़ी मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर एक खेत में मिली। युवक के गले में सफेद कपड़ा बंधा हुआ है और लाश के पास ही एक पत्थर पड़ा हुआ था जिस पर खून के निशान लगे हुए है। पुलिस टीम में सहायक निरीक्षक आरती धुर्वे, योगेन्द्रसिंह राजपूत, मुकेष यादव और पटवारी भी घटना स्थल पर पहुंचे।
थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। हत्या के आरोपियों की पतारसी के प्रयास किए जा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811