Let’s travel together.

215 बूथो पर 16 हजार बच्चो को पिलाई गई 2 बूंद जिंदगी की खुराक

0 192

सोमवार व बुधवार को घर घर जाकर पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

रिपोर्ट सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

बच्चो को पोलियो की बीमारी से बचाए जाने को लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है ताकि बच्चो को पोलियो की गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। तीन दिनी अभियान का रविवार को शुभारंभ किया गया ।

अभियान के तहत रविवार को नगरीय क्षेत्र सहित गावों में विभिन्न स्थानो पर 215 बूथ बनाए गए। इन बूथो पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 430 कर्मचारियो की तैनाती की गई थी। जिनके द्वारा बूथ पर आने वाले शून्य से 5 साल तक के बच्चो को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई गई। बीएमओ डा. एच एन मांडारे ने बताया कि 215 बूथो पर करीब 16 हजार बच्चो को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। इसके अतिरिक्त सोमवार व बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा प्रथम दिन दवा पीने से वंचित रहे बच्चो को घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सरकारी अस्पताल परिसर में परिसर में बनाए गएबूथ पर पहुंच कर तहसीलदाी संजय नागवंशी ने एक बच्चे को खुराक पिला कर तीन दिनी अभियान का शुभारंभ किया ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811