Let’s travel together.

317 पाव देशी अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0 79

 

विदिशा।थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की धरपकड़ अभियान में मुखबिर सूचना पर साहू धर्मशाला के पास बरईपुरा विदिशा से 317 पाव देशी अवैध शराब के साथ एक आरोपी  सूरज राजपूत पुत्र प्रभु सिंह राजपूत उम्र 32 साल निवासी साहू धर्मशाला के पास बरईपुरा विदिशा गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी प्लेन मदिरा 317 पाव कुल कीमती 19020/- रूपये जपत की है।आरोपी पर अपराध क्र. 252/23धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किये गए है।

विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना कोतवाली टी.आई. श्री आशुतोष सिंह ने पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में टी.आई. आशुतोष को टीम गठित कर टीम को अवैध शराब की पतारासी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि साहू धर्मशाला के पास बरईपुरा विदिशा पर अवैध शराब लेकर खड़ा है जो अवैध शराब बेचने की फिराक में है जो मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस व्दारा उक्त स्थान पर घेराबंदी कर एक आरोपी एवं देशी प्लेन मदिरा के 317 पाव कीमती 19020 रूपये जप्त किये एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इनकी रही विशेष भूमिका 

थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, प्रधान आरक्षक 351 कैशव शर्मा, प्र.आर. 162 नीरज सिसोदिया, आर. 160 महेंद्र कुमार, सैनिक 88 राजपाल सिंह की मुख्य भूमिका रही ।

थाना प्रभारी टी.आई श्री आशुतोष सिंह ने बताया कि अवैध जुंआ, सट्टा एवं शराब के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811