मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
तेलुगु संगमम एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत 15 अप्रैल को तेलांगना से निकली भारत दर्शन यात्रा मंगलवार को रायसेन जिले के दीवानगंज पहुंची यहां पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी सांसद रमाकांत भार्गव विधायक रामपाल सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा , मनोज अग्रवाल,भानु लोधी, रामदयाल लोधी, बादाम विश्वकर्मा, समीम खान, रमेश कुमार अहिरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत दर्शन यात्रा का भव्य स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे बता दे कि भारत दर्शन यात्रा सांची के लिए रवाना हुई जो सांची में सांची स्तूप का भ्रमण करेगी।
यात्रा संयोजक बीरा गोपाल ने बताया कि दक्षिण के लोग पश्चिम की संस्कृति और विचार जाने इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान भारत दर्शन चल रहा है। इसमें अपने निजी खर्चे से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत तेलंगाना के यात्री जिनमें बिजनेसमैन, शासकीय सेवक, इंजीनियर, डॉक्टर एवं अन्य व्यवसाय करने वाले शामिल है