Let’s travel together.

नरवाई में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा,कलेक्टर के आदेश का भी नहीं पड़ रहा असर

0 72

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

खेतों में खड़ी नरवाई में आग लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले पा रहा है हालांकि नरवाई में आग लगाने पर जिला कलेक्टर ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है बावजूद इसके नरवाई में आग लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले पा रहा है जिससे पशुओं का आहार राख में बदल रहा है ।
जानकारी के अनुसार आज नगर से लगभग चार किमी दूर स्थित ग्राम गुलगांव के पास खेतों में खड़ी लगभग चार सौ एकड़ में खड़ी नरवाई जिससे पशुओं को सालभर का चारा मिलता परन्तु अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई । इस आग ने पशुओं को मिलने वाले सालभर के चारे को राख में बदल दिया जिससे भविष्य में पशुओं को चारा मिलना मुश्किल हो जाएगा बताया जाता है लगभग चार सौ एकड़ के खेत में खड़ी नरवाई जल उठी । इस आग बुझाने को फायरबिग्रेड भी नहीं पहुंच सकी हालांकि किसानों ने फायरबिग्रेड को सूचना दे दी थी । जबकि नगर परिषद सांची में फायर ब्रिगेड सालभर खडी रहती है परन्तु जब फायरबिग्रेड की आवश्यकता महसूस होती है तब वह बिगड़ जाती है तथा उसे मरम्मत होने भेज दिया जाता है तब यहां फायरबिग्रेड न होने पर रायसेन सूचना दी गई परन्तु रायसेन जो लगभग पच्चीस किमी दूर स्थित है सूचना देने के लगभग तीन घंटे तक फायरबिग्रेड का अता-पता नहीं रहा जब फायरबिग्रेड पहुंची तब तक आग नरवाई को राख में बदल चुकी थी । हालांकि जिला कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे ने नरवाई जलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है बावजूद लोगों ने कलेक्टर के आदेश को भी हवा हवाई कर दिया ।इसके बाद नरवाई जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है तथा पशुओं को चारे से हाथ धोना पड़ रहा है इससे न केवल पशुओं को मिलने वाला चारा स्वाहा हो रहा है बल्कि भूमि के उर्वरक कीटाणुओं का भी सफाया हो रहा है जिनके खेतों की नरवाई जलकर खाक हो गई उनमें शामिल प्रताप सिंह भगतसिंह कुंदन सिंह जीवन सिंह राजपूत राजू रामबाबू सराठे ब्रज मोहन गीता बाई ज्ञान सिंह ने बताया कि हमारे खेतों में खड़ी नरवाई में पता नहीं कैसे किसने आग लगा दी जिससे हमारे सामने पशुओं को चारे की व्यवस्था की समस्या से जूझना पड़ेगा । इस मामले में इनका कहना है।।
फायरबिग्रेड बिगड़ गई थी गर्मी के मौसम को देखते हुए हमने ठीक कराने भेजी है इससे समस्या आ रही है आज शाम तक ठीक होकर आ जायेगी। हरीश सोनी सीएमओ नप सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811