Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु जानिए तरीका खर्च और जरुरी नियम

38

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू हो रही है और 31 अगस्त को समाप्त होगी। यानी इस साल 62 दिनों तक अमरनाथ यात्रा चलेगी। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए 17 अप्रैल यानी आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जो 31 अगस्त 2023 तक उपलब्ध रहेगा। ऐसे में अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके खर्च, योग्यता और सरकारी नियमों समेत तमाम जरुरी चीजों की जानकारी होनी चाहिए। तो चलिए आपको इससे जुड़ी सभी डिटेल्स देते हैं।

रजिस्ट्रेशन से पहले

कितनी है फीस

अगर आप भारत के नागरिक है तो अमरनाथ यात्रा के लिए आपको एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से 120 रुपए प्रति यात्री देने होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए फीस 220 रुपए प्रति यात्री है। वहीं आप अगर NRI कैटेगरी में आते हैं तो आपको पीएमबी के माध्यम से 1520 रुपए प्रति यात्री शुल्क देना होगा। हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए आपको 13 हजार रुपये देना होगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप https://jksasb.nic.in पर जाएं। यहां आवेदन पत्र भरें और फिर अपने ओटीपी को वेरीफाई करें। आवेदन स्वीकृत होने पर आपको एसएमएस से जानकारी भेजी जाएगी। इसके बाद आपको फीस पेमेंट करना होगा। फीस पेंमेंट के बाद आपको यात्रा का परमिट मिल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर अपने पास रख लें। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक एसएएसबी के मोबाइल ऐप श्री अमरनाथजी यात्रा पर भी उपलब्ध है जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आप बैंक के द्वारा करा सकते हैं। देश भर में पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, जम्मू और कश्मीर बैंक और यस बैंक की नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से एडवांस पंजीकरण करा सकते हैं। नामित बैंक शाखाओं की सूची श्री अमरनाथजी यात्रा श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर उपलब्ध है। एनआरआई नागरिकों को संबंधित देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा से प्राप्त अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी भी जमा करनी होगी।

ये मिलेगी सुविधाएं

सरकार ने अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के तमाम इंतजाम किये हैं। यात्रा के दौरान सभी के लिए आवास से लेकर, पीने का पानी, बिजली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यात्रियों को ऐप के जरिए मौसम की जानकारी भी दी जाएगी। श्री अमरनाथजी साइन बोर्ड के तहत सुबह शाम आरती का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811