Let’s travel together.

अंधी रफ्तार से दौड़ते ओवरलोड रेत से भरे डंपर बन सकते हैं हादसे का कारण

0 126

थाने के सामने से बेधडक़ निकल रहे हैं ओवरलोड डंपर,
प्रशासन नही कर रहा कार्यवाही, निकलते है नगर मुख्य मार्गों से डंपर,चैकिंग के नाम पर खानापूर्ति

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अंधी रफ्तार से दौड़ते रेत से भरे ओवरलोड डंपर कभी भी हादसे का कारण बन सकते कर रहे है। लेकिन स्थानीय एवं जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करते जिसके चलते डंपर आपरेटरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। दिन व रात के समय अनेको की संख्या में रेत से भरे डंपर बेरोकटोक नगर की सडको से गुजरते है। जानकारी के अनुसार नर्मदा नदी स्थित रेत खदान बौरास मोजनी गंगारखेड़ाए केतीमानए गोग आदि रेत खदानों से ओवरलोड रेत भरकर अनेकों को संख्या में डंपर, ट्रक नगर के मध्य से निकले स्टेट हाईवे 44 व 15 से दिन के उजाले व रात के अंधेरे में गुजरते हैं। नगर की सीमा में प्रवेश करते ही चालक डंपर की स्पीड बढ़ा लेते है। अंधी रफ्तार से गुजरते यह रेत भरे वाहन कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। नर्मदा नदी स्थित रेत खदानी से प्रतिदिन अनेको रेत से भरे डंपर नगर के बजरंग चौराहा से गुजरते हैं। अंधी रफ्तार से गुजरने वाले इन वाहनों से पूर्व में अनेको हादसे भी हो चुके है। रेत से भरे वाहन सिलवानी से होते हुए सागर, विदिशा, अशोकनगर, गैरतगंज, राहतगढ़, विदिशा आदि स्थानों के लिए जाते हैं। रेत से भरे वाहन तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के सामने से गुजरते है। लेकिन अधिकारियों के द्वारा कभी भी कार्यवाही नही की जाती है।


नगर का व्यस्ततम बजरंग चौराहा से ही रेत से भरे वाहन अंधी रफ्तार से दौड़ते हुए गुजरते है। यह चौराहा पर सुबह से रात तक भारी ट्राफिक रहता है। सडक़ किनारे लगते ठेले व दुकानदारी के द्वारा सडक़ के दोनो तरफ दुकानो के सामने 10 से 15 फिट तक सामान रख लिए जाने से चौराहा से निकली स्टेट हाईवे की सडक़ मात्र 15 से 20 फिट की ही बचती है। हालांकि अधिकारी क्षमता से अधिक रेत भर कर अंधी रफ्तार से दौड़ते डंपरोए ट्रक आदि वाहनो की जांच कर कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाते है। लेकिन कार्यवाही नहीं की जाती है। लगता है प्रशासन भी गंभीर हादसे का इंतजार कर रहा है।
रेत से भरी ट्राली पर होती है कार्रवाई

स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी रेत से भरे ओवर लोड डंपरों पर कार्रवाही करने का साहस नहीं कर पाते हैं बल्कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए रेत भर कर नगर में आने वाली ट्रालियों पर कार्रवाही कर अपनी ही पीट थपथपाते है। बगैर रायल्टी के ओवर लोड रेल भर कर नियमों का खुला मखौल उड़ाते हुए अंधी रफ्तार से दौडऩे वाले यह डंपर दबंग व प्रभावशाली लोगों के होना बताए जा रहे है जिसके चलते प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी उन पर कार्रवाही करने अक्षम साबित हो रहे हैं।
खनिज विभाग के अधिकारी नही करते कार्यवाही

प्रति दिन विभिन्न रेत खदान से ओवरलोड रेत भरकर नगर की सडक़ो से अनेको की संख्या में निकलने वाले डंपरो तथा ट्रकों के पास रेत की रायल्टी नही होना बताया जा रहा है। लेकिन कार्यवाही के अभाव में रेत का अवैध परिवहन धडल्ले से किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811