Let’s travel together.

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म जुर्म दर्ज

66

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में 29 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय युवती किराए का मकान लेकर निजी संस्थान में काम करती है। दो साल पहले वाट्सएप गु्रप के माध्यम से उसकी पहचान मंदिर चौक के पास ओम नगर में रहने वाले लक्ष्मण मानिकपुरी से हुई। युवक ने उसे शादी करने की बात कहते हुए अपनी मां और बहन से मिलाया। साथ ही युवती के परिवार वालों से मुलाकात की। दोनों परिवार के सदस्य शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद युवक ने जल्द शादी करने का झांसा देते हुए युवती से शारीरिक संबंध बनाए।

दो साल तक वह युवती का शोषण करते रहा। बाद में वह शादी करने से इन्कार करने लगा। दबाव बनाने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। युवती ने लक्ष्मण की मां और बहन से भी इस संबंध में बात की। उन्होंने ने भी शादी से इन्कार कर दिया। युवती ने बताया कि युवक और उसके परिवार वालों ने शादी के लिए दूसरी जगह पर रिश्ता देखना शुरू कर दिया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ओर आईडीबीआई घोटाला के पीड़ितों का आंदोलन पुलिस प्रशासन सजग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811